फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलबंगश से सदर बाजार के बीच टनलिंग का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-यह लगभग 800 मीटर लंबा टनलिंग स्ट्रेच मेट्रो के सबसे कठिन प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) फेज-4 के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर पुलबंगश से सदर बाजार के बीच बन रही टनल पर तेजी से काम चल रहा है। यह लगभग 800 मीटर लंबा टनलिंग स्ट्रेच मेट्रो के सबसे कठिन प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। डाउन लाइन की टनलिंग का काम अक्तूबर 2025 के मध्य में शुरू हुआ था और इसे अगले पांच महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक करीब 140 मीटर टनलिंग का काम पूरा हो चुका है। टनल का अंदरूनी व्यास 5.8 मीटर है। शुरुआत में टनलिंग 13 मीटर की गहराई पर की गई थी, जो अब क्राउन लेवल पर 18 मीटर की गहराई पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह काम इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण है। टनल पहले ही दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के मौजूदा वायडक्ट और व्यस्त रानी झांसी फ्लाईओवर के नीचे से गुजर चुकी है। फिलहाल, टनल बोरिंग मशीन सब्जी मंडी इलाके के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य रेल सेवाओं को बिना रोके पांच रेलवे ट्रैक पार किए जा रहे हैं। इस दौरान डीएमआरसी और भारतीय रेल संयुक्त निरीक्षण और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि ट्रेन संचालन प्रभावित न हो और काम सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इस इलाके में यातायात और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें