फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉटेनिकल से जनकपुरी ट्रैक पर पालम में सुरंग खुदाई शुरू

Sun, 06 Apr 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की फेस थ्री लाइन के तहत बृहस्पतिवार को बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी कोरिडोर के बीच पालम के नजदीक डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम शुरू कराया गया। यह कोरिडोर आईजीआई एयरपोर्ट, डोमेस्टिक टर्मिनल, हौज खास, आईआईटी व जामिया मिल्लिया इस्लामिया व नेहरू प्लेस को सीधे नोएडा से जोड़ेगा।
विज्ञापन



डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक, फेस थ्री लाइन के तहत बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट कोरिडोर के बीच पालम मेट्रो स्टेशन के पास डेढ़ किलोमीटर सुरंग की खुदाई का निर्माणकार्य शुरू हो गया है।

पालम मेट्रो स्टेशन के पास डिफेंस की जमीन पर काम शुरू हुआ, जोकि आगे द्वारका फ्लाईओवर (धौलाकुंआ) के पास जाकर संपन्न होगा। सुरंग का निर्माणकार्य दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। जबकि सुरंग के सामांतर दूसरे ट्रेक की सुरंग की खुदाई का काम मई महीने तक शुरू होगा।
विज्ञापन


बता दें कि फेस थ्री लाइन के तहत जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन के बीच बनने वाले 36.58 लंबे कोरिडोर में 23.69 किलोमीटर लाइन अंडरग्राउंड होगी। जबकि इस कोरिडोर के बीच छह अन्य स्थानों पर अलग-अलग जगह निर्माणकार्य चल रहा है। फ्रेस थ्री लाइन में 53 किलोमीटर अंडरग्राउंड लाइन होगी, जिसमें 74 सुरंग होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें