फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल तक शिक्षक की हैवानियत: नाबालिग छात्रा से कई बार किया दुष्कर्म... पश्चिम बंगाल का है आरोपी, गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 06:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीआर पार्क थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन साल में कई बार बलात्कार करने के आरोप में उसके ट्यूशन शिक्षक अरनब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मूल निवासी शिक्षक ने कथित तौर पर लड़की को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि छात्रा और उसके पिता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि वह 2022 से आरोपी के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी। इस दौरान शिक्षक ने कथित रूप से उसका मानसिक उत्पीड़न किया और कई बार बलात्कार किया।
विज्ञापन

सीआर पार्क थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें