दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि छात्रा और उसके पिता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि वह 2022 से आरोपी के यहां ट्यूशन पढ़ रही थी। इस दौरान शिक्षक ने कथित रूप से उसका मानसिक उत्पीड़न किया और कई बार बलात्कार किया।
सीआर पार्क थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।
संबंधित वीडियो-