फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहडा कांड की आड़ में चुनावी मुद्दा तलाशने की है कोशिश

Sun, 05 Jun 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तलजीम अलफेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा देहलवी ने कहा है कि राजनीतिक दल बिसाहड़ा कांड की आड़ में चुनावी मुद्दा तलाश रहे हैं। इसलिए वे यहां की हिंदू-मुस्लिम एकता को बांटना चाहते हैं।
विज्ञापन


इन दलों की मंसूबे को क्षेत्र की जनता समझ रही है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब बिसाहड़ा कांड तो दुखद है ही, अगर गोकशी की गई है तो यह भी दुखद है।

उन्होंने कहा कि हमारे मौलानाओं ने हमेशा गोकशी को साफ तौर पर मना किया  है। उनका कहा है कि देश में जिस चीज पर पाबंदी हो, उससे लोगों को गुरेज करना चाहिए। हमारे मौलानाओं की तरफ से ऐसे फरमान आते रहे हैं, उनकी बात माननी चाहिए।
विज्ञापन


मौलाना कारी मुस्तफा कुछ ताकतें यहां के माहौल को मुज्जफरनगर की तरह खराब करना चाहती हैं। बिसाहड़ा कांड के बाद भी ऐसी कोशिशें हुईं और अब भी वह इसी में लगी हैं।

लेकिन समाज के हर धर्म के लोग समझदारी का परिचय देते हुए उनके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं। यहां के माहौल को बिगड़ने नहीं दिया। उन्होंने बिसाहड़ा कांड की रिपोर्ट अब तक दबाए रखने पर सवाल उठाया। क्षेत्र के लोगों का ध्यान भंटकाने के लिए यह सब हो रहा है। चुनावी लाभ लेने के लिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें