फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थला में ट्रक का टायर फटा, जाम

Wed, 10 Dec 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थला यू टर्न के पास ट्रक का टायर फटने के कारण मंगलवार सुबह वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ा। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहन चालक हिंडन पुल पर जाम से जूझते रहे। हालांकि क्रेन मंगवाकर ट्रक को किनारे कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद ही जाम खुल सका। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद से यूपी बॉर्डर की ओर आ रहे ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया। इस दौरान ट्रक सड़क के बीच में खड़ा हो गया।

इससे गाजियाबाद की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम हिंडन पुल तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद 10 बजे क्रेन पहुंची और एक घंटे में ट्रक को साइड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर तुरंत ट्रक को क्रेन से हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें