फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़े ट्रक, 60 हजार लोग पहुंचे

Mon, 21 Mar 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ट्रक रेसिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर रविवार को टाटा टी-वन प्राइमा ट्रक रेसिंग का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोला। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते ट्रकों ने मौके पर मौजूद 60 हजार दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए।
विज्ञापन


तीन अलग-अलग रेस में देसी और विदेशी ट्रक ड्राइवरों ने खेल दिलचस्प बना दिया। सुनिधि चौहान और पंजाबी गायक बादशाह के गीतों ने रफ्तार के इस रोमांच में जमकर समा बांधा।सुपर हिट गीत लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, अभी तो पार्टी शुरू हुई है और डीजे वाले बाबू जैसे गानों पर युवाओं के कदम थिरकते नजर आए। वहीं, सुनिधि के दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, छोकरा जवां रे और क्रेजी किया रे जैसे गीतों पर दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

रविवार को छुट्टी के दिन कई राज्यों के लोग यहां रेस देखने पहुंचे। ट्रकों की रफ्तार और दर्शकों के शोर से पूरा सर्किट गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने रेस में पहली बार भाग ले रहे भारतीय ट्रक ड्राइवरों की हौसलाफजाई करते हुए मोटर स्पोर्ट्स के इस खेल में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के ड्राइवर ने जीती रेस

ट्रक रेसिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
पहली दो रेस छह-छह भारतीय ट्रक ड्राइवरों के बीच हुई। एक में हरियाणा के जगत सिंह ने बाजी मारी। मल्कीत सिंह दूसरे और राजकुमार महतो तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय ट्रक ड्राइवरों की रेस में नागार्जुन विजेता बने।

भागचंद दूसरे और आनंद तीसरे स्थान पर रहे। दोनों रेस के विजेताओं को 10-10 लाख रुपये पुरस्कार मिला। पहली बार हुई इस तरह की रेस के लिए देशभर के 550 चालकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 17 चालक चुने गए थे।

अंतरराष्ट्रीय ट्रक ड्राइवरों के बीच हुई 20 लेप की रेस में टीम टाटा टेक्नोलॉजी के डेविड जेकिन्स ने चैंपियनशिप जीती। टीम टाटा कमिन्स के रिक कॉलेट दूसरे और ग्राहम पॉवले तीसरे स्थान पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें