बुलंदशहर में स्कूटी से स्कूल जा रहे दो भाई-बहन शनिवार को मध्य गंगा नगर नहर कालोनी के सामने शिकारपुर बाइपास के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 14 वर्षीय भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है।
दोनों भाई-बहन मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे और स्कूटी पर सवार हो कर स्कूल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया और घायल बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है।