फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में छह साल के गर्वित की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसके माता-पिता गीता और पिता अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक समेत भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार छह साल का गर्वित अपने माता-पिता गीता और अभिषेक के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहता था। मंगलवार को वह माता-पिता के साथ स्कूटी से शिव कैंप की तरफ जा रहा था। उसके पिता स्कूटी चला रहे थे। वह जहांगीरपुरी से आउटर रिंग रोड पर पहुंचे, तभी कश्मीरी गेट की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को तुरंत बाबू जगजीवन राम पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गर्वित को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक और गीता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक समेत भागने की कोशिश की, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान फिरोज आलम के रूप में हुई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें