फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के अस्पतालों में कड़ी सुरक्षा, आपात सेवाएं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
अस्पतालों में प्रवेश करने वाले वाहनों और लोगों की जांच बढ़ाई गई है। गेट पर पहचान और दस्तावेज की जांच के साथ सीसीटीवी निगरानी भी तेज की गई है। अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर विशेष नजर रखी जा रही है। भर्ती मरीजों के साथ सीमित संख्या में ही तीमारदारों को प्रवेश दिया जा रहा है। एम्स में आपातकालीन सेवाओं पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां 24 घंटे ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। आपात स्थिति के लिए 30 बेड आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें छह वीवीआईपी, नौ आपदा और छह आईसीयू बेड शामिल हैं। दिल्ली पुलिस और एसपीजी की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी। ऑपरेशन थिएटर 24 घंटे खुले रहेंगे। सफदरजंग अस्पताल में भी सभी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
यह है सुरक्षा के खास इंतजाम
-प्रवेश द्वारों पर वाहनों और लोगों की जांच बढ़ाई गई
-सीसीटीवी से निगरानी और सुरक्षा गश्त बढ़ी
-इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेष टीमें तैयार
-अनधिकृत लोगों और दलालों के प्रवेश पर रोक
-आरएमएल में 30 बेड का विशेष इंतजाम
-आरएमएल में 24 घंटे कंट्रोल रूम और हॉटलाइन
-ऑपरेशन थिएटर 24 घंटे चालू रखने की तैयारी
-दिल्ली पुलिस और एसपीजी के साथ समन्वय
-सफदरजंग में मेडिकल और सिक्योरिटी स्टाफ की पर्याप्त तैनाती
-एम्स में भी इमरजेंसी सेवाओं को निर्बाध रखने पर जोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें