फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस से भरा ट्रक पकड़ा, पशुओं की खाल भी हुई बरामद

Mon, 08 Feb 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चाहलका पहाड़ी घाटी में मांस से भरे एक आईसर कैंटरा को पुलिस टीम ने धर धबोचा। पुलिस को देख दोषी वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस वाहन मालिक व दोषियों की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी गांव चाहलका पहाड़ी घाटी में कुछ लोग नौ पशुओं की हत्या कर उसके मांस को बाहर ले जाने के लिए एक कैंटरा में भर रहे थे।

पुलिस को इस मामले की जब सूचना मिली तो प्रकाश एएसआई के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार की अल सुबह दबिश देकर मौके से मांस से भरे कैंटर को कब्जा में ले लिया और मौके से सभी पशुओं की खाल को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस को देख इस मामले में संलिप्त सभी दोषी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए कैंटरा पर उत्तर प्रदेश का नंबर अकिंत है और उस पर सहारा रोड़ कैरियर हापुड़ लिखा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस वाहन मालिक व इस मामले के दोषीयों की पहचान में जुटी हुई थी। तावडू थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया की चाहलका पहाड़ी घाटी से पशुओं का मांस व खाल बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें