फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला, तीन लोगों की मौके पर मौत; दो घायल

Mon, 26 Aug 2024 10:49 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।

विज्ञापन




पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायलों की पहचान शास्त्री पार्क झुग्गी निवासी मुस्ताक (35) और गांधीनगर निवासी कमलेश (36) के रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके कागजात के जरिए मालिक से संपर्क कर रही है।

आशंका है कि चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में पूछताछ कर मरने वालों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें