नोएडा सेक्टर 62 के राज होम्स पीजी मे शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। कोई व्यक्ति झुलसा नहीं है और ना ही कोई हानि हुई है। बिजली विभाग को सूचित कर मुख्य लाइन को कट कर दिया गया है।