फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, पांच घंटे हाईवे जाम

Sun, 16 Nov 2014 01:46 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे 58 पर थाने के सामने शनिवार तड़के गाजियाबाद की ओर जा रहे ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। अनियंत्रित होकर कंटेनर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और कंटेनर में भरा गत्ता हाईवे पर फैल गया। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों की पांच घंटे तक जमकर फजीहत हुई।
विज्ञापन


कंटेनर चालक दीपक ने बताया कि वह दिल्ली से गत्ता लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। सुबह करीब छह बजे थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कंटेनर में टक्कर मार दी।

इस कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और उसमें भरा सारा गत्ता हाईवे पर फैल गया। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया और थाने से लेकर आईटीएस कॉलेज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


जल्दी निकलने के चक्कर में कुछ चालक विपरीत दिशा में अपने वाहनों को ले गए। इस कारण जाम की स्थिति और भी विकट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।

जाम के कारण करीब पांच घंटे तक वाहन सड़क पर रेंगते रहे। इस दौरान कई वीआईपी लोगों की गाड़ियां एवं एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

उधर, मोदीनगर में भी शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे सड़क हादसे के कारण गंदे नाले के पास जाम लग गया और गंदे नाले से मेरठ परतापुर बाइपास तक जाम के चलते वाहन सड़क पर रेंगते रहे।

पुलिस के मुताबिक टाटा 207 की टक्कर से साइकिल सवार श्रीनिवास निवासी लंकापुरी घायल हुआ था। हालांकि मामूली चोट होने के कारण उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें