फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर लगे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा का झज्जर था केंद्र

Mon, 10 Sep 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप
विज्ञापन
सोमवार सुबह को दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप से कहीं नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा में धरती हिली। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। भूकंप से अभी तक कहीं से जनहानि की खबर नहीं आई है। 

बताया जा रहा है कि हरियाणा का झज्जर में भूकंप का केंद्र था। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे केंद्र बताया गया है। रविवार की शाम को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यानि 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 
विज्ञापन


रविवार शाम को आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 मापी गई थी। भूकंप रविवार शाम 4:37 बजे आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें