फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारी बारिश के बीच लुटियंस दिल्ली में पेड़ गिरा, चार वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार सुबह लुटियंस दिल्ली में विट्ठल भाई पटेल हाउस के अंदर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़े कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेड़ परिसर के अंदर सड़क के एक हिस्से पर गिर गया, जिसके तने और शाखाओं से वहां खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने गिरे हुए पेड़ और मलबा हटाने को हटाया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें