वॉयलेट लाइन के स्टार्टिंग प्वाइंट आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर अगर आप सीट मिलने की ताक में हैं तो आपकी यह सोच गलत हो सकती है।
क्योंकि फरीदाबाद जाने वाले बहुत से यात्री सीट सुरक्षित करने के लिए मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हो जाते हैं। वे पहले आईटीओ जाते हैं वहां बिना उतरे सीट आरक्षित कर लेते हैं।
डीएमआरसी ने भी अपने औचक चले अभियान में ऐसा पाया है। डीएमआरसी के मुताबिक यात्री ऐसा करते हैं। इसलिए इसे रोकने के लिए औचक निरीक्षण के साथ उन पर 200 रुपये के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।