फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर विमान यात्रियों को मिलेगी चेक-इन की सुविधा, भविष्य में मुफ्त सफर का भी मौका

Tue, 19 Nov 2019 11:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के सहयोग से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर चेक इन सुविधाओं का विस्तार करते हुए स्पाइसजेट, एयर एशिया और गो एयर के यात्रियों के लिए शुरुआत कर दी। 

विज्ञापन




अब टी-3 से इन कंपनियों के विमान में सफर करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट तक अपने साथ लगेज ले जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मेट्रो स्टेशन पर ही सामान की जांच हो जाएगी और उसे विमान में भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं भविष्य में यह कंपनियां एयर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट लाइन पर जाने वाले यात्रियों को मेट्रो के मुफ्त यात्रा के कूपन भी जारी करेंगी। 

फिलहाल रोजाना करीब 400 विमान यात्रियों को चेक इन सुविधा का फायदा मिल रहा है। इससे पहले विस्तारा और एयर इंडिया में सफर करने वाले यात्रियों के लिए चेक इन की सुविधा है। करीब 19 मिनट के सफर के दौरान हवाई यात्रा से पहले अपने जरूरी काम भी निपटा सकेंगे। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत से विमान यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर मंगू सिंह के अलावा एयरलाइंस कंपनियों और डायल के आला अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें