फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: औचक निरीक्षण में 1000 लंबित मामलों पर परिवहन मंत्री नाराज,10 दिन में निपटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजा गार्डन आरटीओ पहुंचे पंकज सिंह, कहा सेवा में देरी पर जीरो टॉलरेंस, अनावश्यक ढिलाई पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजा गार्डन स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का बुधवार को परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरटीओ में 1000 से अधिक मामले लंबित पाए गए, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर सभी लंबित मामलों के निपटारे व अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सर्विस काउंटरों, फाइलों व ऑनलाइन सिस्टम की समीक्षा की और नागरिकों से सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन व मालिकाना हक ट्रांसफर सहित सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। यदि तय समय में कमी नहीं आई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन सिस्टम में फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी हो तभी लोगों को बुलाया जाए, अन्य काम ऑनलाइन किए जाएं। तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा में देरी व अनावश्यक ढिलाई पर जीरो टॉलरेंस होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आरटीओ की लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें