फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सांसद पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने नई दिल्ली जिला पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्णिया, बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने सांसद और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी सांसद की आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल दी गई है। बहरहाल, इस मामले में पप्पू यादव की तरफ से नई दिल्ली जिला पुलिस को शिकायत सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नई दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र लिख कर कहा कि उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मिली धमकियों के मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें