फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग का फेसबुक फॉर्मूला हिट

Sat, 15 Feb 2014 01:43 PM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग का फेसबुक फॉर्मूला हिट साबित हो रहा है। छह महीने में करीब सात हजार लोग विभाग के इस पेज को लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन


एफबी के जरिये लोगों को जोड़ने में परिवहन विभाग ने नोएडा पुलिस व नोएडा ट्रैफिक पुलिस ही नहीं बल्कि दिल्ली परिवहन निगम को भी पीछे छोड़ दिया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने देश-विदेश में पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फेसबुक के जरिये लोगों तक पहुंच बनाने के लिए पिछले साल अगस्त में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) ने फेसबुक पेज तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: पत्नी और बच्चे के सामने बस के सामने नीचे कुचल गया उसका सिर

छह महीने में ही इस पेज को जबरदस्त फॉलोअप मिला है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस का एफबी पेज करीब तीन साल पहले बना था, लेकिन इस पेज को लाइक करने वालों का आंकड़ा 2155 तक ही पहुंच सका है।
विज्ञापन


नोएडा पुलिस के एफबी पेज से भी अब तक सिर्फ 747 लोग जुड़े हैं। वहीं दिल्ली परिवहन निगम के फेसबुक पेज को लाइक करने वालों का आंकड़ा महज 1046 है। इसके अलावा एआरटीओ नोएडा के एफबी पेज ने इन सभी को पछाड़ते हुए 6864 लोगों को अपने साथ जोड़ा है।

मसला चाहे ड्राइविंग लाइसेंस का हो या फिर टैक्स से जुड़ा मामला हो। तमाम उलझनों को सुलझाने के लिए एआरटीओ दफ्तर के धक्के खाने से ज्यादा फेसबुक पेज को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके जरिये सीधे अधिकारी लोगों की उलझनों का समाधान बता रहे हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग से जुड़ी तमाम अपडेट व यातायात नियमों से जुड़ी जानकारियां भी इस पेज पर लगातार दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: तीन महीने में चुराईं 50 से ज्यादा बाइक

नोएडा एआरटीओ रचना यदुवंशी से पूछने पर उन्होंने कहा कि तमाम जानकारियां हासिल करने के लिए लोगों को बेवजह परिवहन विभाग के धक्के खाने पड़ रहे थे।

गौतमबुद्ध नगर जैसे हाईटेक जिले की जरूरत को ध्यान में रखकर फेसबुक पेज तैयार किया गया था, जिसको लोगों का बेहतर रेसपॉन्स मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें