फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: दिल्ली DTC बसों में महिलाओं के बाद अब ये लोग भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, लंबे समय से कर रहे थे मांग

Fri, 07 Nov 2025 08:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही सभी विभागों को यह निर्देश दे चुकी है कि जिन योजनाओं के लिए ट्रांसजेंडर पात्र हैं, उनके आवेदन फॉर्म में ट्रांसजेंडर का विकल्प अनिवार्य किया जाए।
विज्ञापन
DTC cluster bus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने जा रही है। ट्रांसजेंडर यात्री पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे। यह पहल राजधानी में वंचित वर्गों को समान अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का मौका देने कि लए उठाया गया है।

विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह योजना ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवागमन को आसान और सामाजिक समानता देगी। ये सेवा शुरू करने से पहले परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है कि बस चालकों, कंडक्टरों और मार्शल्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि ट्रांसजेंडर यात्रियों को किसी तरह की असुविधा या भेदभाव का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के मंत्र को दिल्ली में लागू कर दिया है। समाज के हर वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम शुरू किया गया है। ट्रांसजेंडर समुदाय को भी वही सम्मान और अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

समाज को समानता और संवेदना का संदेश - रविंद्र इंद्राज सिंह
मंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही सभी विभागों को यह निर्देश दे चुकी है कि जिन योजनाओं के लिए ट्रांसजेंडर पात्र हैं, उनके आवेदन फॉर्म में ट्रांसजेंडर का विकल्प अनिवार्य किया जाए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पात्र लाभार्थी किसी तकनीकी कारण से सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें। ट्रांसजेंडर समुदाय लंबे समय से सम्मान और पहचान की लड़ाई लड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने इस पहल से उनके लिए न सिर्फ यात्रा को आसान बनाया, बल्कि समाज में समानता और संवेदना का संदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें