फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैतन्यानंद केस में बड़ा अपडेट: छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी ने वापस ली जमानत याचिका; बताई ये वजह

Fri, 07 Nov 2025 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Chaitanyananda Withdraws Bail Plea: 16 छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद ने अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने 16 पीड़िताओं में से अधिकांश से पूछताछ पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
चैतन्यानंद सरस्वती (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक निजी प्रबंधन संस्थान में 16 छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी जमानत याचिका वापस ली। 

विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस की अंतिम चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार करेंगे, ताकि आरोपों की गहराई से जांच की जा सके। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश की अदालत में हुई सुनवाई बंद कमरे में चली, जिसमें कई गवाह वर्चुअली शामिल हुए। 

चैतन्यानंद के वकील ने अदालत को बताया कि मुवक्किल चार्जशीट देखने के बाद ही आगे की कानूनी रणनीति तय करेंगे। दिल्ली पुलिस ने अदालत के पूर्व निर्देशों के अनुपालन में स्थिति रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि 16 पीड़िताओं में से अधिकांश से पूछताछ पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

आगरा से पकड़ा था आरोपी चैतन्यानंद
क्राइम ब्रांच ने 27 सितंबर की रात आगरा के एक होटल से चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दिल्ली के एक निजी प्रबंधन संस्थान के पूर्व चेयरमैन रहते हुए उसने 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। प्राथमिकी के अनुसार, वह छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में बुलाता था और उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीसीटीवी एप के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर निगरानी भी रखता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें