फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के रूप में सजीं किन्नर, खूबसूरती देखकर दांतों तले दबाई अंगुलियां

Fri, 28 Dec 2018 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
transgender - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मालीवाड़ा स्थित मैरिज होम में किन्नरों का 10 दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। इसमें दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों किन्नर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान जब चार किन्नर दुल्हन के रूप में निकलीं, तो वे आकर्षण का केंद्र बन गईं। आप भी देखें तस्वीरें... (फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
transgender - फोटो : अमर उजाला
10 दिवसीय सम्मलेन का बृहस्पतिवार को आठवां दिन रहा। किन्नरों की गुरु तुलसा ने बताया कि हर साल यह सम्मलेन करते हैं। सम्मेलन में किन्नरों ने देश में अमन की दुआ मांगी।  पिछली बार दिल्ली में हुआ था और इस बार गाजियाबाद में हो रहा है। इस सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए हर किन्नर अपनी भागेदारी निभाता है। (फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

3 of 5
सम्मेलन में देश और नवजात बच्चों की लंबी उम्र के लिए भी दुआएं मांगी जाती हैं। किन्नर छोटी बबली ने बताया कि इस सम्मेलन में खास तौर से मंगला मुखी किन्नर शामिल होते हैं। कहा कि देश में चल रहे राम मंदिर के मुद्दे पर नेता केवल राजनीति करते हैं। अयोध्या में आम लोगों के लिए अस्पताल, कालेज या आश्रम बनाना चाहिए, जिसमें हर धर्म के लोग जाकर रह सकें। (फाइल फोटो)

4 of 5
वहीं, बृहस्पतिवार को सम्मलेन के दौरान चार किन्नरों का दुल्हन के रूप में शृंगार किया गया। ये किन्नर दिल्ली निवासी सिल्की, जूली, तानिया और अलीसा रहीं। ये चारों शाम के समय निकाली गई यात्रा में दिल्ली गेट स्थित मंदिर में घंटा चढ़ाने गईं। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान ये लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। सम्मेलन में प्रियंका, कविता, शिब्बू, हबीब, रूबी, पायल, रवीना आदि किन्नर मौजूद रहीं। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें