यात्रीगण कृपया ध्यान दें। टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अगले डेढ़ महीने तक रेल रूट प्रभावित रहेगा। टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वाशिंग एप्रेन (सीमेंटेड) का निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण अप-डाउन करीब दो दर्जन ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है।
टूंडला स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट से चलने वाली मुख्य ट्रेन में दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, गोरखधाम एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।
इसी तरह बरास्ता कानपुर-कासगंज-मथुरा रूट से चलने वाली ट्रेनों पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस, बरास्ता इटावा-उडीमोड-भंडई-आगरा कैंट चलने वाली मुख्य ट्रेन अवध एक्सप्रेस, वाराणसी-मरूधर एक्सप्रेस, बांद्रा-गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस शामिल है।
इसका अलावा बरास्ता कानपुर-झांसी-आगरा कैट से चलने वाली में मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस शामिल है। बरास्ता कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से सूरज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस व बरास्ता एतमादपुर-मितावली कोड लाइन से चलने वाली बरेली एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। रेलवे अधिकारियों को अनुसार इसमें ज्यादातर ट्रेन 14 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगी।