फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के चलते आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त, कई के समय बदले

Sun, 26 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे यात्री परेशान हैं। घंटों ट्रेन के देरी से गंतव्य तक पहुंचने के कारण वापसी दिशा में ट्रेन परिवर्तित समय से चल रही हैं, तो कई ट्रेनें निरस्त भी की जा रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को महानंदा, नई दिल्ली-लखनऊ, लिच्छवी, अमृतसर-नई दिल्ली, नई दिल्ली-जालंधर सिटी समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। रेलवे की तमाम कवायद के बाद भी ट्रेन समय पर संचालित नहीं हो पा रही हैं।

ठंड की ठिठुरन के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई। आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ, हावड़ा दुरंतो, नॉर्थ-ईस्ट, सीमांचल एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, फिरोजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कई ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली के स्टेशनों से रवाना की र्गइं। इसी तरह जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस जालंधर सिटी-अंबाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घंटो देरी से चलने वालीं ट्रेनें 

- फोटो : pic as demo
फजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस भठिंडा से संचालित हुई। इसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में बिना आरक्षित बर्थ के सफर करना पड़ रहा है। इसके कारण आरक्षित कोच में भीड़ क्षमता से ज्यादा होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। 

लिच्छवी एक्सप्रेस 15 घंटे, ब्रह्मपुत्रमेल 12 घंटे, देहरादून एक्सप्रेस सात घंटे, सद्भावना आठ घंटे, ऊंचाहार छह घंटे, तूफान नौ घंटे, अवध एक्सप्रेस सात घंटे, बरेली इंटरसिटी छह घंटे, काशी विश्वनाथ छह घंटे, विक्रमशिला पांच घंटे, हावड़ा नई दिल्ली छह घंटे, वैशाली दो घंटे, पूर्वा पांच घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें