फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन रूट पर चलने वाली ट्रेनें रहेंगी 31 मार्च तक निरस्त

Fri, 09 Mar 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कई रूटों पर लोकल ट्रेन के यात्रियों को इस महीने परेशान होना पड़ेगा। रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर 31 मार्च तक कई ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली से मुरादाबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को होगी। दरअसल, आनंद विहार-मुरादाबाद-आनंद विहार के बीच चलने वाली मेमू (64553/64554) ट्रेन 31 मार्च तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा दिल्ली-मुरादाबाद-दिल्ली (54307/54308) पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरेली-प्रयाग-बरेली के बीच ट्रेन संख्या 54378/54377 निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

लखनऊ-सहारनपुर के बीच ट्रेन संख्या 54463/54464 पैसेंजर के साथ ही ट्रेन संख्या 64221/64222 शाहजहांपुर-लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू एक्सप्रेस के निरस्त होने से भी परेशानी बढ़ेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 54341/54342 सहारनपुर-देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन लग्जर-सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन लग्जर से देहरादून के बीच ही संचालित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें