हैलो मैं वेस्टर्न यूपी का डॉन बोल रहा हूं, परिवार और अपनी जान की सलामती चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम कर लो। जी हां बुलंदशहर के एक बेरोजगार युवक ने गर्लफ्रेंड की सूचना पर उत्तर-पश्चिम जिले के रानीबाग इलाके में एक कारोबारी से कुछ इसी अंदाज में लाखों रुपये की रंगदारी मांग डाली।
लेकिन पुलिस गर्लफ्रेंड के जरिये आरोपी तक पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरोरा, ढिबाई, बुलंदशहर निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल नोएडा विस्तार में रह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि रानी बाग के सैनिक विहार निवासी एक कारोबारी ने एक मार्च को रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।