फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेन होंगी प्रभावित, जानें ट्रेनों का नाम 

Sun, 13 Aug 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
लाल किला प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 15 अगस्त को सुबह 6:45 बजे से सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगी। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है तो कुछ ट्रेनों को रूट में परिवर्तित करके चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त/प्रस्थान करने वाली ट्रेन 
दिल्ली जंक्शन से सुबह 7:30 बजे चलने वाली 74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीईएमयू सुबह 9 बजे चलेगी और शामली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। शामली-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 74024 सहारपुर-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-शामली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निरस्त रहने वाली ट्रेन

ट्रेन संख्या 64437 गाजियाबाद-नयी दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू  
ट्रेन  संख्या 64402  गाजियाबाद-नई दिल्लीदिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
-ट्रेन संख्या 14042 देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस को बरास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला चलेगी।  
क ट्रेन संख्या 64004 सोनीपत-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ईएमयू को बरास्ता सब्जी मंडी-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद चलेगी।  
 रोककर चलाई जाने वाली ट्रेन 
- ट्रेन संख्या 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली शाहदरा पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
-ट्रेन संख्या  51914 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर आवश्यकता पड़ने पर रुक कर चलेगी।  
- ट्रेन संख्या 64111 खुर्जा-दिल्ली जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 54021 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज पैसेंजर ट्रेन को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रुक कर चलेगी।  
-ट्रेन संख्या 64558 सहारनपुर-दिल्ली एमईएमयू गाजियाबाद स्टेशन पर रुक कर चलेगी।  
- ट्रेन संख्या 74002 शामली-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू  नौली स्टेशन पर रुक कर चलेगी।  
- ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा मेल समारोह समाप्त होने के बाद दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी। 
- ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-गुवाहाटी अवध असम एक्सप्रेस समारोह समाप्त होने के बाद दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी।
 परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेन 
-ट्रेन संख्या 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर शामली से तड़के 3:15 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। 
-दिल्ली जंक्शन से सुबह 6:35 बजे चलने वाली 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस लालकिले पर समारोह समाप्त होने के बाद सुबह 8:30 बजे रवाना होगी।  -दिल्ली जंक्शन से सुबह 7:20 बजे चलने वाली 14044 गढ़वाल एक्सप्रेस समारोह समाप्त होने के बाद सुबह 8:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें