फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर से रद्द ट्रेनें इस सप्ताह से  चलेंगी, होली पर मिलेगी राहत

Sun, 01 Mar 2020 06:07 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन

कोहरे के सीजन में रद्द की गई ट्रेनें अब एक सप्ताह में पटरी पर लौट आएंगी। ऐसे में अब होली पर घर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इनमें गाजियाबाद रूट की भी कई ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस एक मार्च से, हटिया-आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस दो मार्च से, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस एक मार्च से और दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस तीन मार्च से बहाल हो जाएंगी।

इनके अलावा मालदा टाउन-दिल्ली-मालदा टाउन एक मार्च से पटरी पर लौट आएगी। इनके अलावा जिन ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम कर दी गई थी, इस सप्ताह उनके फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस चार मार्च से, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 5 मार्च से, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 4 मार्च से, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस की चार मार्च से, कामाख्या-आनंद विहार चार मार्च से और लखनऊ-छपरा 3 मार्च से रोजाना दौड़ने लगेगी। इन ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें