फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का जारी है कहर, दैनिक यात्री भी हो रहे परेशान

Sun, 24 Jan 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोहरे का सितम रविवार को भी जारी रहा। इसके चलते सभी ट्रेनें समय की पटरी से बेपटरी हो गई। इसका खामियाजा दैनिक यात्रियों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि नई दिल्ली से पलवल और पलवल से नई दिल्ली 60 किलोमीटर तक चलने वाली शटल गाडिय़ां भी कोहरे के चलते समय पर नहीं चल पा रही हैं। दूर की गाडिय़ों का तो बुरा हाल है।

वैसे तो रेलवे फॉग डिवाइस सिस्टम से ट्रेनों को चलाने का दावा करता है लेकिन पिछले पांच दिनों से पड़ रहे कोहरे ने रेलवे के  दावों की हवा निकाल दी है। लोकल गाडिय़ों को चलाने में भी फॉग डिवाइस सिस्टम फ्लाप साबित हो रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों पर मंडराया वेतन कटने का डर:
पलवल से बड़ी संख्या में लोग यहां कि विभिन्न कंपनियों में नौकरी करते हैं। कोहरा होने और समय पर गाडिय़ां न पहुंचने के कारण लोग काम पर लेट पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब उनके वेतन कटने का भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


पलवल के चांदट निवासी राकेश, कृष्णा कॉलोनी निवासी मनोहर, बसंत विहार निवासी मनोज आदि का कहना है कि वह कई दिनों से कंपनी लेट पहुंच रहे हैं। क्योंकि समय पर ट्रेन नहीं चल रही है। ऐसे में अब उनकी उपस्थिति हाफ डे लगाई जा रही है।

रविवार को ये गाडिय़ां चली विलंब से
ट्रेन--------------------------------------विलंब का समय
64062 दिल्ली पलवल शटल----------------1:48 घंटे
64055 पलवल गाजियाबाद शटल-------------1:37 घंटे
64901 कोसीकलां गाजियाबाद शटल----------2:00 घंटे
64903 मथुरा गाजियाबाद शटल-------------1:38 घंटे
64905 मथुरा नई दिल्ली शटल--------------1:31 घंटे
51902 आगरा पैसेंजर----------------------0:47 घंटे
64078 दिल्ली पलवल शटल----------------1:55 घंटे
64494 निजामुद्दीन पलवल शटल------------1:15 घंटे
64012 शकूरबस्ती पलवल शटल-------------1:16 घंटे
64014 शकूरबस्ती पलवल शटल-------------1:08 घंटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें