द्वारका साउथ इलाके में ट्रेनी पायलट की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अकोला (महाराष्ट्र) निवासी भावेश पारेख (18) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलत: अकोला (महाराष्ट्र) निवासी भावेश यहां द्वारका के सेक्टर-सात स्थित कैप्टन शाहिल खुराना एविएशन अकादमी में पायलट की ट्रेनिंग ले रहा था।
वह दोस्तों के साथ द्वारका के सेक्टर-सात में पीजी में रहता था। 27 जून की शाम बारिश होने के बाद रात 9 बजे वह अपने तीन दोस्तों रूपेश जैन, जयेश गोशानी और मार्वेन राय के साथ कॉफी पीने के लिए मार्केट जा रहा था।
रामफल चौक के नुक्कड़ पर रुककर सभी बातचीत करने लगे। वहीं पास में बिजली का खंभा और उससे सटा हुआ लोहे का बोर्ड लगा था।