दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेन के ओवर हेड वॉयर के दो पेंटो टूट जाने से इस रूट पर ट्रेन सेवा शनिवार दोपहर बाद से प्रभावित रही। पेंटो टूटने के कारण 64533 दिल्ली-पानीपत मेमू ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही।
इसके कारण दिल्ली-अंबाला रूट की कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से पानीपत जाने वाली एक और ईएमयू ट्रेन को रद्द कर दिया गया। साथ ही ट्रेन संख्या 64453 दिल्ली-पानीपत, ट्रेन संख्या 54303 दिल्ली-अंबाला और दिल्ली-कालका एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पेंटो टूटने के कारण दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रही। रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग ओवर हेड वॉयर को ठीक करने में जुटा हुआ है।