फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित, यात्रियों को हो रही परेशानी

Wed, 06 Mar 2019 04:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राजस्थान के गुर्जरों के बाद अब पंजाब के किसानों का रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसका खामियाजा एक बार फिर रेल यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को किसानों के प्रदर्शन के कारण एक बार फिर दो दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रही तो कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चली।
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली से संचालित होने वाली नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्टेशन तक नहीं चली। इन ट्रेनों को रास्ते में ही टर्मिनेट कर दिया गया। इनमें मुख्य रूप से अमृतसर शताब्दी जालंधर सिटी से आगे नहीं गई तो शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ब्यास स्टेशन पर टर्मिनेट हो गई।

प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें निरस्त भी रही। इनमें मुख्य रूप से चंडीगढ़-अमृतसर, अमृतसर-हिंसार पैसेंजर, अमृतसर-जालंधर डीएमयू, हिंसार-अमृतसर पैसेंजर, लुधियाना-हिंसार पैसेंजर ट्रेन शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर-हावड़ा मेल परिवर्तित रूट अमृतसर-तरन तारण-ब्यास के रास्ते चली। इसी परिवर्तित रूट पर अमृतसर-नांगलडैम, गोल्डेन टेंपल समेत कई ट्रेन चली। उत्तर रेलवे के जालंधर-अमृतसर रेलखंड पर किसान आंदोलन के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें