अगर आप 8 जनवरी से 29 फरवरी के बीच ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो शेड्यूल पहले ही देख लें। पौने दो महीने के फॉगी सीजन में 30 से ज्यादा ट्रेनें सप्ताह में एक या दो दिन रद्द रहेंगी।
कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देख रेलवे ने ट्रेनों को आंशिक और पूर्ण रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। अफसरों ने ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी कर संबंधित स्टेशनों को भी सूचना भेज दी है। 8 जनवरी से इस प्लान को लागू किया जाएगा।
हालांकि इस बार रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने की बजाय उन्हें सप्ताह में एक या दो दिन निरस्त करने का निर्णय लिया है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों को सप्ताह में दो दिन और कम दूरी की ट्रेनों को एक दिन रद्द किया जाएगा।
जबकि बीते साल फॉगी सीजन में गाजियाबाद रूट की 30 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। ऐसे में इस साल वेकेशन में आउटिंग का प्लान बना रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि आउटिंग कर 8 जनवरी के बाद वापस लौटने वाले परिवारों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा।
ईएमयू लेट, दैनिक यात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा
सप्ताह में दो दिन कैंसल रहने वाली ट्रेनों में संचालन के दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारी भी मान रहे हैं कि अब सात दिन में सफर करने वाले यात्री पांच दिनों में ही सफर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में ट्रेन संचालन के पांच दिनों में भीड़ बढ़ जाएगी। रिजर्वेशन के लिए मारामारी रहेगी।
नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-मेरठ कैंट राज्यरानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कालका शताब्दी, नई दिल्ली देहरादून शताब्दी सप्ताह में दो दिन कैंसल रहेगी। नई दिल्ली कानपुर शताब्दी सप्ताह में तीन दिन कैंसल रहेगी।
आनंद विहार-काठगोदाम शताब्दी, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी, नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जन शताब्दी, नई दिल्ली-देहरादून नंदादेवी एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन रद्द रहेगी।
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा मेल, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट सप्ताह में दो दिन, आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन और नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिला-देहरादून मसूरी एक्सप्रेस व दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन कैंसल रहेगी।
यात्रियों ने खड़ा किया हंगामा
नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नई दिल्ली-मडुवाडीह एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी। आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन कैंसल रहेगी।
दिल्ली जाने वाली ईएमयू (64401) लेट होने पर बुधवार को दैनिक यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर-3 पर हंगामा किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देकर सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए ट्रेन चलाए जाने की मांग की।
दरअसल, सुबह 9 बजे के बाद दिल्ली के लिए 10:30 बजे ईएमयू है। ये दोनों ही ट्रेन अक्सर लेट रहती हैं। बुधवार को 10 बजे सैकड़ों की संख्या में दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्री स्टेशन पहुंच गए।
वहां जानकारी मिली कि 10:30 बजे रवाना होने वाली ईएमयू 40 मिनट लेट है। अब वह 11:10 बजे रवाना होगी। इस पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास हंगामा कर विरोध जताया।
गाजियाबाद रूट की ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल
स्टेशन मास्टर के समझाने पर लोग शांत हुए। यात्रियों ने ज्ञापन देकर 10:30 बजे वाली ईएमयू का टाइम 10 बजे कराने की मांग की। प्रदर्शन में रवि, राजकुमार, शिवम, पवन कुमार, जगदीश शर्मा, महेश, हिमांशु, रोहित आदि शामिल रहे। डीटीएम डीके चोपड़ा का कहना है कि कभी-कभी कोहरे या अन्य कारणों से ट्रेन लेट हो जाती है। यात्रियों की परेशानियों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे से लेट : कोहरे के चलते बुधवार को लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट रही। बुधवार को दिल्ली की ओर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस 12 घंटे, न्यूजलपाई गुड़ी एक्सप्रेस 4 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 4 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 7 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 3:30 घंटे, अवध-असम 2 घंटे और दिल्ली से आने वाली सीमांचल 9:45 घंटे, महानंदा 12 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 6:30 घंटे लेट रहीं।
देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस मुगलसराय से आनंद विहार के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार-हटिया, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस कैंसल रहेगी।