ये दोनों करीब 86 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी और करीब 800 लोगों को रोजगार देंगी। इन सभी को सेक्टर 32 व 33 में जमीन आवंटित की गई है। इन कंपनियों ने अगले तीन वर्षों में उत्पादन शुरू करने की बात कही है।
ग्रेनो में भी उद्योग लगाने का एक और मौका
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्योगों के लिए बृहस्पतिवार को भूखंडों की योजना शुरू की है। योजना में 20 एकड़ का एक भूखंड, 12 एकड़ का एक भूखंड और 19 भूखंड 2000 वर्गमीटर के हैं। ये सभी भूखंड सेक्टर इकोटेक-10 में हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि योजना का ब्रोशर, नियम व शर्ते, भूखंडों की सूची एवं अन्य विवरण प्राधिकरण की बेवसाइट पर उपलब्ध है।
योजना में आवेदन
www.niveshmitra.up.nic.in के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। जबकि पहली जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक साक्षात्कार व ड्रा के माध्यम से प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे।