फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने डीआईजी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील फोटोग्राफ लेकर किया ब्लैकमेल

Fri, 11 Dec 2020 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) की एक 30 साल की महिला सिपाही ने अपने अधिकारियों पर दुष्कर्म, यौन उत्पीडन और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने बल के लिए कुश्ती में कई पदक जीते हैं। 
विज्ञापन


उसने टीम के कोच निरीक्षक सुरजीत सिंह और डीआईजी व मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी डीआईजी 1986 में हुए एशियाई खेल में सिल्वर जीत चुके हैं और उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिला है। 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। वहीं सीआरपीएफ अधिकारियों का कहना है पीड़िता की शिकायत पर आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है और मामले की जांच आईजी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


3 दिसंबर को बाबा हरिदास नगर थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुई। वर्ष 2012 में बल के कुश्ती टीम में शामिल हुई और कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पद जीते। उसने बताया कि टीम के कोच ने मेरा और टीम की कई अन्य लड़कियों का यौन उत्पीडन किया। 
विज्ञापन

अश्लील फोटोग्राफ लेकर ब्लैकमेल किया। उसने आरोप लगाया कि यह सब सुरजीत सिंह डीआईजी(खेल) खजान सिंह के निर्देशों पर किया। विरोध करने पर उसे परेशान किया गया और निर्धारित समय से पहले ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। 

वर्ष 2014 में दोनों आरोपियों ने वसंत कुंज के एक फ्लैट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत बल के अधिकारियों से की तो दोनों आरोपियों ने डरा धमका कर उसे शिकायत वापस लेने पर मजबूर किया। पीड़िता ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय महिला आयोग में इसकी शिकायत की। कहीं कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें