फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मथुरा जंक्शन पर रीमॉडलिंग के काम से 300 ट्रेनें होंगी प्रभावित, इतने दिन चलेगा कार्य

Tue, 28 Nov 2023 09:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मथुरा जंक्शन पर रीमॉडलिंग कार्य से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। जिसकी वजह से करीब 300 ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इंटरलॉकिंग का काम करीब 115 दिन तक चलेगा। इस वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बताया जा रहा है कि करीब 300 ट्रेनों के आवागमन पर इसका असर पड़ेगा। उत्तर रेलवे ने एक्स पर जानकारी दी है कि आगरा मंडल के पलवल मथुरा जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग और प्री नान इंटरलॉकिंग व नान इंटरलॉकिंग के कारण 27 नवंबर से 21 मार्च 2024 तक कई ट्रनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


इसमें 234 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियां में रद्द किया गया है, 59 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। चार ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्य के लिए पहले 16 नवंबर की तिथि तय की गई थी, लेकिन त्योहारों के कारण इसे बदलते हुए 27 नवंबर कर दिया गया।

मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली जो 234 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया गया है, उसमें दैनिक, साप्ताहिक और सप्ताह में दो-तीन दिन चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ ट्रेनों का संचालन लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें