फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का इंजन हुआ फेल, आउटर पर घंटो फसे रहे यात्री

Thu, 02 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ा खराब इंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद पैसेन्जर ट्रेन तिलकब्रिज का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण उस पर सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजन बदलने के बाद पैसेंजर को निकाला गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर यहां से रवाना हुई, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाने के बाद ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

काफी देर तक  यात्रियों को जहां भारी गर्मी में जूझना पड़ा वही यात्रियों को अपने तय स्थान पर पहुंचने में भी काफी देरी हो गई। ट्रेन का इंजन खराब होने के बाद इंजीनियरों द्वारा भी इसकी पड़ताल की गई, लेकिन उन्होने इंजन की खराबी के कारण दूसरा इंजन मंगवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

ऐसे में पातली से दूसरा इंजन  मनवाया गया, जिसमें काफी वक्त लग गया। करीबन दो घंटे के बाद इंजन को बदलकर दोबारा गुड़गांव स्टेशन पर लाकर रवाना किया गया। ऐसे में आठ बजकर 20 मिनट पर गुड़गांव स्टेशन पर पंहुची ट्रेन को भी आगे नहीं जाने दिया उसे भी करीबन एक घंटे तक आऊटर पर खड़ा कर दिया गया।

ऐसे में दूसरी ट्रेन में सवार यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्री भी करीबन दो घंटो तक ट्रेन से बाहर निकलकर धूप में खडे़ रहे और ट्रेन के इंजन के ठीक होने की प्रतीक्षा करते रहे।

ट्रेन के इंजन में आयी खराबी के कारण जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रेवाड़ी व अन्य अलग-अलग जगह पर रोका गया। दैनिक यात्री श्रवण कुमार कहते हैं कि दिल्ली की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां लेट हो गई। जिसके चलते लोगों को अलग-अलग साधनों से निकलना पड़ा।
विज्ञापन

दो घंटे बाद इंजन बदलने पर निकली पैसेंजर 

इंजन ठीक होने का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे बाद इंजन बदलने पर निकली पैसेंजर 
साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद पैसेन्जर ट्रेन तिलकब्रिज का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण उस पर सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजन बदलने के बाद पैसेंजर को निकाला गया।

बुधवार की सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर यहां से रवाना हुई, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाने के बाद ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

काफी देर तक  यात्रियों को जहां भारी गर्मी में जूझना पड़ा वही यात्रियों को अपने तय स्थान पर पहुंचने में भी काफी देरी हो गई। ट्रेन का इंजन खराब होने के बाद इंजीनियरों द्वारा भी इसकी पड़ताल की गई, लेकिन उन्होने इंजन की खराबी के कारण दूसरा इंजन मंगवाने का आदेश दिया।

ऐसे में पातली से दूसरा इंजन  मनवाया गया, जिसमें काफी वक्त लग गया। करीबन दो घंटे के बाद इंजन को बदलकर दोबारा गुडग़ांव स्टेशन पर लाकर रवाना किया गया। ऐसे में आठ बजकर 20 मिनट पर गुडग़ांव स्टेशन पर पंहुची ट्रेन को भी आगे नहीं जाने दिया उसे भी करीबन एक घंटे तक आऊटर पर खड़ा कर दिया गया।

ऐसे में दूसरी ट्रेन में सवार यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्री भी करीबन दो घंटो तक ट्रेन से बाहर निकलकर धूप में खड़े रहे और ट्रेन के इंजन के ठीक होने की प्रतीक्षा करते रहे।

ट्रेन के इंजन में आयी खराबी के कारण जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रेवाड़ी व अन्य अलग-अलग जगह पर रोका गया। दैनिक यात्री श्रवण कुमार कहते हैं कि दिल्ली की ओर जाने वाली सभी गाडिय़ां लेट हो गई। जिसके चलते लोगों को अलग-अलग साधनों से निकलना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें