बाइक सवार समेत दो लोगों की गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे निजामुद्दीन से आगरा के लिए चलती है। यही ट्रेन शाम को 5:50 बजे आगरा से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलती है।
शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे ट्रेन निजामुद्दीन की ओर जाने वाली थी। इसके कारण गेटमैन ने लकड़पुर रेलवे फाटक बंद कर रखा था। बताया जाता है कि फाटक बंद होने के बाद भी एक बाइक सवार फाटक को पार करने लगा तभी मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार गतिमान ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।