फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मौज मस्ती पड़ी महंगी: नोएडा लिंक रोड हादसे के 30 मिनट बाद निकाले शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 13 Jan 2025 08:12 AM IST
अनुज कुमार शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में नोएडा लिंक रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर जाकर बोलेरो ने टाटा ईवी टैक्सी को टक्कर मारी, महिला समेत दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार में आधी रात के बाद नोएडा लिंक रोड पर हुए हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग सिहर उठे। हादसे में बलेनो कार चालक सुरक्षित था, लेकिन काफी देर तक वह ठीक से बोल भी नहीं पाया। दूसरी ओर बोलेरो कार टैक्सी के ऊपर चढ़ी थी। 

विज्ञापन




सूचना के बाद पीसीआर की गाड़ियां व लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। टैक्सी में चालक सीट पर अर्जुन का शव फंसा हुआ था। वहीं पीछे बैठी सुमन का शव भी फंसा हुआ था। सुमन के पति संजीव गाड़ी से निकलकर सड़क पर बैठे थे। उनको गंभीर चोट लगी थीं। कुछ देर बाद वह भी अचेत हो गए।

पुलिस ने लोगों की मदद से पहले टैक्सी के ऊपर चढ़ी गाड़ी को किसी तरह एक ओर पलट दिया। टैक्सी के पिचके हुए दरवाजा को खींचकर पहले अर्जुन का शव निकाला गया। उसके बाद सुमन को निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस से नोएडा के अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


बलेनो कार सवार आकाश ने बताया कि वह नोएडा से काले खां अपने घर जा रहा था। इस बीच सामने से डिवाइडर पार कर बोलेरो गाड़ी आई और उसकी गाड़ी को एक ओर से टक्कर मारते हुए टैक्सी पर जा गिरी। इससे काफी दूर तक डिवाइडर की रेलिंग टूट गई। छानबीन में पता चला कि बोलेरो चालक मौजमस्ती करने सड़क पर निकला था। हादसे के बाद दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वाले नोएडा लिंक रोड पर कई किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। देर रात पुलिस जाम को खुलवाती नजर आई।

अर्जुन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
देर रात को पुलिस ने अर्जुन सिंह के परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिजन खुर्जा, बुलंदशहर से दिल्ली पहुंचे। एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में बेटे का शव देखकर बुजुर्ग शिशुपाल सिंह अचेत हो गए। जवान बेटे की मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। अर्जुन के भाई दीपक ने बताया कि पिछले करीब दो साल से उसका भाई ब्ल्यू स्मार्ट टैक्सी चला रहा था। उसके परिवार में पत्नी प्रीति देवी के अलावा आठ साल की बेटी मानवी, छह साल का बेटा मनीष, पिता शिशुपाल, मां उषा देवी और दादी प्रेमवती देवी हैं। अर्जुन किराये के मकान में गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित तुलसी विहार-2 में रहता था। 

वहीं बुर्जुग सुमन और संजीव अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते थे। शनिवार को वह किसी रिश्तेदार के यहां नोएडा आए थे। देर रात को लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बुजुर्ग को उनके बेटे इलाज के लिए गुरुग्राम ले गए। दोनों के परिजनों ने आरोपी को जल्द  गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें