फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अक्टूबर से नॉनस्टॉप सफर

Sat, 26 Aug 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
delhi agra national highway
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर फरीदाबाद की सरहद में अक्टूबर से नॉनस्टॉप सफर किया जा सकेगा। मेवला महाराजपुर क्रॉसिंग पर अंडरपास और बल्लभगढ़ क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने का दावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने किया है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में दोनों ही प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जाएंगे। फिलहाल, हाईवे पर फरीदाबाद में  पांच क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर शुरू किए जा चुके हैं, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।  
विज्ञापन


बल्लभगढ़ क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा सबसे लंबा फ्लाईओवर शुरू होने के बाद हाईवे का सफर आरामदायक हो जाएगा। इस नेशनल हाइवे पर रोजाना करीब दो लाख वाहन गुजरते हैं। बल्लभगढ़ में अकसर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। सितंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश निर्माण कंपनी को दिए गए हैं। 

बताया जाता है कि बल्लभगढ़ में ट्रैफिक के भारी दबाव के बीच मेट्रो प्रोजेक्ट और हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट का काम एक साथ चलने से दोनों ही प्रोजेक्ट पर देरी की मार पड़ रही है। इसके साथ ही दिल्ली से प्रवेश करते ही फरीदाबाद में बनाया जा रहा मेवला महाराजपुर अंडरपास भी अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस क्रॉसिंग पर वाहन हाईवे के नीचे से गुजरेंगे।  
विज्ञापन


हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट पर एक नजर 
कुल लंबाई   : 360 किलोमीटर (आना-जाना) 
प्रोजेक्ट की लागत  : करीब 3 हजार करोड़ रुपये 
डेडलाइन     :  जून 2017 

छह में से पांच फ्लाईओवर बने 
हाईवे पर फरीदाबाद की सीमा में छह फ्लाईओवर बनाए जाने थे, जिनमें से पांच बन गए हैं और उन पर वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। अब सिर्फ एक फ्लाईओवर शेष रह गया है। बल्लभगढ़ में बन रहा यह फ्लाईओवर सबसे लंबा है, जिसकी लंबाई 750 मीटर है। इससे पहले जो फ्लाईओवर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं उनमें बाटा चौक, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा चौक, एनएचपीसी चौक और बडख़ल चौक फ्लाईओवर शामिल हैं।  
विज्ञापन


कहां बनने हैं अंडरपास 
मेवला महाराजपुर 
वाईएमसीए चौक 
बाईपास कैली गांव 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें