फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, दशहरा के चलते राजधानी में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Fri, 29 Sep 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में दूर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन व दशहरा के चलते राजधानी में शनिवार 30 सितंबर को ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। राजधानी में श्रृद्घालु अलग-अलग जगहों से मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना घाटों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर के अनुसार दूर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन श्याम घाट, कुदेशिया घाट, गीता घाट, हाथी घाट, गीता कॉलोनी घाट, मयूर विहार एक्सटेंशन घाट और कालिंदी कुंज घाट पर किया जाएगा।

दुर्गा पूर्जा मूर्ति विसर्जन के चलते दोपहर एक से शाम पांच बजे तक मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग व जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक राजघाट से बुराड़ी तक रिंग रोड, मंजनू का टीला, बुलेवर्ड रोड, वजीराबादरोड और यमुना ब्रिज- विकास मार्ग, दोपहर एक बजे से लेकर पांच बजे तक चितरंजन पार्क, चिराग दिल्ली फ्लाईओर से मथुरा रोड तक आउटर रिंग रोड,मां आनंदमयी मार्ग, जोसिप टीटो मार्ग व नेहरू प्लेस और शाम तीन बजे से आठ बजे तक पुश्ता रोड गांधी नगर, खजूरी खास पुश्ता रोड, सोनिया विहार पुश्ता रोड, मथुरा रोड और  जीडी बिडला मार्ग प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड किनारे वाहन पार्क न करें

traffic jam
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोड किनारे वाहन पार्क न करें। शाहदरा लूप पर संयास आश्रम यू टर्न के पास, कुदेशिया घाट, श्याम घाट, हाथी घाट, कालिंदी कुंज और मयूर विहार एक्सटेंशन घाट में वाहन पार्ककर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों से आग्रह किया है कि बिना हेल्मेट वाहन व ट्रिपल राइडिंग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाए।

दशहरा के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा-
राजधानी में मंगलवार को दशहरा मनाया जाएगा और रावण, कुंभकरण व मेधनाथ का पुतला दहन लाल किला ग्राउंड, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास दंगल मैदान, रामलीला मैदान, अजमल खान पार्क, करोल बाग, अशोक विहार में ध्यानचंद स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के पास सी-ब्लाक पार्क, एई ब्लाक, शालीमार, आरके पुरम, मालवीय नगर, जैतपुर एक्सटेंशन, सनलाइट कॉलोनी, जंगपुरा,अंबेडकर नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, तुगलकाबाद, गोविंदपुरी, संगम विहार, पुल प्रह्लादपुर, सदरबाजार, डीडीए  फ्लैट्स द्वारका, विकासपुरी, पंजाबी बाग, रेडिशन होटल, पश्चि विहार, पीयू ब्लाक पीतमपुरा, राजपार्क, सुल्तानपुरी, भारती कॉलेज, जनकपुरी केपास दशहरा मैदान, सेक्टर-10 द्वारका, कुतुब स्कूल ग्राउंड, महरौली, बी-2 ब्लाक सफदरजंग एंक्लेव, शक्ति मंदिर, विराट ग्राउंड अंबेडकर नगर, तिगड़ी कॉलोनी, जनता फ्लेट्स जीटीबी अस्पताल, दिलशाद गार्डन, वेस्ट ज्योति नगर, और चांद सिनेमा, त्रिलोकपुरी आदि जगह पर किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में कई जगहों पर रावण पुतला दहन किया जाएगा। इन जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें