फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड से सेक्टर 66-67 सीधे आना-जाना शुरू

Sun, 18 Jun 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
निर्माणाधीन सेक्टर-60 अंडरपास चौराहे पर एलिवेटेड रोड से सेक्टर 66-67 की ओर आना-जाना रविवार से आसान हो गया। चौराहे पर दोनों ओर के यातायात को रोकने के लिए लगी बेरिकेडिंग को हटाकर इसे बीच में कर दिया गया। हालांकि सेक्टर-62 ममूरा चौक से सेक्टर-71 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को डायवर्जन के कारण परेशानी हुई। 
विज्ञापन


रविवार से सेक्टर-62 ममूरा चौक से सेक्टर-60 अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन ममूरा चौक से बाएं मुड़कर सेक्टर-66 बिजली चौक से दाएं मुड़कर सेक्टर-67 पानी की टंकी और बाबा बालक नाथ मंदिर तिराहे से होकर निकले। वहीं सेक्टर 71 चौक की ओर से सेक्टर-62 ममूरा चौक की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-60 चौक से बाएं मुड़कर एमपी-2 मार्ग स्थित एलिवेटेड रोड के नीचे बनाया यू-टर्न लेने के बाद सेक्टर-60 चौक से बाएं मुड़कर ममूरा चौक होते हुए सेक्टर-62 की ओर निकले।

 हालांकि सेक्टर-62 ममूरा चौक से सेक्टर-60 अंडरपास की ओर जाने वाले कई वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एलिवेटेड रोड के नीचे यूटर्न में रांग साइड से निकलकर सेक्टर-61 सांई मंदिर की ओर जाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें