फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही इस सड़क पर होता है रइसजादों का कब्जा

Thu, 09 Apr 2015 07:40 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम होते ही रंगीन लाइटों से जगमगाने वाले गलेरिया मार्केट के आसपास के क्षेत्रों पर रइसजादों का कब्जा हो जाता है। मार्केट तक आने वाले तमाम सर्विस रोड इनकी लंबी-लंबी गाड़ियों से अटे रहते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते उधर से गुजरना आम लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति देर रात तक रहती है। पुलिस प्रशासन की नजरों में तमाम स्थिति रहने के बावजूद उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई।

डीएलएफ फेस चार का गलेरिया मार्केट, एमजी रोड के बाद अपनी अलग पहचान रखता है। जिन्हें पब-बार में जगह नहीं मिलती तो वे गलेरिया मार्केट के सर्विस रोड पर अपनी लग्जरी कार में बैठक कर शराब की बोतल खोल लेते हैं।
विज्ञापन


गोलियों का शिकार बने भाजपा नेता अनिल यादव की मानें तो मार्केट से लगते सर्विस रोड पर ऐसे ही बिगड़ैल युवाओं का शाम से कब्जा हो जाता है। यही नहीं शाम होते की यहां की ट्रैफिक व्यवस्था भी पुराने ढर्रे पर आ जाता है।

दबंगों की भीड़ देख पुलिस वाले भी घबराए
गुड़गांव सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरएस राठी का कहना है कि पुलिस को सारी बातें मालूम हैं। इसके बावजूद कार्रवाई की उसमें हिम्मत नहीं।

आरोप है कि भाजपा नेता को गोली मारने वालों ने गलेरिया मार्केट में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बंद खोखे पलट दिए गए। एक दुकान में आग लगाने की भी कोशिश की गई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझा दिया गया।

बताया जाता है कि मार्केट में विवाद की खबर मिलने के बाद पीसीआर संख्या छह मौके पर पहुंची गई। इसके बावजूद उसमें सवार जवानों ने उस दौरान दबंगों की भीड़ देख कर वाहन से उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसकी जगह घटना की जानकारी लेकर आला अधिकारियों को सूचित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज उगलेगी सच
गलेरिया मार्केट के पास आधी रात को भाजपा नेता को गोली मारने वालों की पकड़-धकड़ के लिए पुलिस ने रातभर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान कई लोग हिरासत में लिए गए। पुलिस सोहना रोड, सुशांतलोक, डीएलएफ फेस तीन, डीएलएफ फेस वन आदि के स्थानों पर दबिश दी।

अपराध शाखा की पुलिस टीम की ओर से गलेरिया मार्केट के पास भवन में लगे सीसीटीवीकी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके आधार पर दबंगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

सीएम भी करने वाले हैं यहां का दौरा
पुलिस टीम गलेरिया मार्केट चौक से वारदात स्थल के आसपास के टॉवरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। गोली लगने से घायल भाजपा नेता मुख्यमंत्री के करीबी बताए जाते हैं।

नगर निगम की ओर से इनके गांव में पंचायत की जमीन पर पार्क व सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया गया है। लगभग तीन करोड़ की लागत से बने इन भवनों का उद्घाटन करने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आने वाले हैं। घटना के बाद पूरा प्रशासन भाजपा नेता के साथ हुए विवाद को सुलझाने में लगा हुआ है।

गलेरिया मार्केट में लगने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस पीकेट खोली गई है। जो सड़क पर खुलेआम शराब पीते हैं और गाड़ियां खड़ी करते हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। -रमेश पाली, एसीपी, डीएलएफ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें