फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले यातायात पुलिस ने जारी किया यात्रा परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत मंडपम में आज से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) को लेकर शुक्रवार को यातायात परामर्श जारी कर कई प्रमुख सड़कों पर यातायात जाम की आशंका के मद्देनजर यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी। एक्स पर जारी परामर्श के अनुसार, मेले के दौरान मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर यातायात जाम रहने की आशंका है। कार्यक्रम में नहीं जाने वाले यात्रियों को इन सड़कों से बचने या वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। व्यावसायिक आगंतुकों को 14 से 18 नवंबर तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े सात बजे के बीच गेट संख्या 3, 4, 6 और 10 से प्रवेश की अनुमति होगी। टिकट ऑनलाइन और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे।

यहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा

अपने निजी वाहनों से आने वाले आगंतुकों के लिए आईटीपीओ बेसमेंट में निर्धारित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, जहां भैरों मार्ग-रिंग रोड सुरंग के रास्ते पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा, भैरों मंदिर पार्किंग और भारत मंडपम बेसमेंट-2 में भी पार्किंग की सुविधा होगी। भारत मंडपम बेसमेंट-2 तक प्रगति सुरंग और मथुरा रोड अंडरपास-4 के जरिए पहुंचा जा सकेगा। पुलिस ने कहा कि आईटीपीओ परिसर के भीतर वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैदल आने वालों के लिए प्रवेश द्वार


पैदल आगंतुकों के प्रवेश के लिए गेट संख्या 1, 4, 6 और 10 निर्धारित किए हैं, जबकि बाहर निकलने के लिए गेट संख्या 1, 4, 7, 9 और 10 का उपयोग होगा। कैब और ऑटो-रिक्शा यात्रियों के लिए भैरों मार्ग के दोनों ओर 25 पिक-अप प्वाइंट बनाए हैं। पुलिस ने आगंतुकों को केवल इन निर्धारित स्थानों से ही वाहन लेने और यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें