फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: 11 माह पहले बिना हेलमेट और अब सही दिशा में चलने के बावजूद कटा कार का चालान

Sun, 19 Jul 2020 12:20 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दो बार कटा कार का चलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी निवासी एक व्यक्ति की कार दो बार यातायात पुलिस की गलतफहमी का शिकार हो चुकी है। आरोप है कि 11 माह पहले कार चालक का हेलमेट पहने बिना गाड़ी चलाने के कारण चालान काटा गया था।

विज्ञापन


शिकायत करने के बाद चालान रद्द किया गया। अब, इसी कार का गलत दिशा में चलने का चालान काटा गया है। चालक ने आरोप किया है कि वह सही दिशा में चल रहा था। इसके बावजूद उसका चालान काटा गया है।

गौड़ सिटी एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी निवासी गौरव चौधरी ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी का काम है। उन्होंने सभी गाड़ियां अपने सीए कुमार प्रीतम राय के नाम पर ली हैं। 
विज्ञापन


उनका दफ्तर अछेजा गांव में हैं और वह रोजाना कार से दफ्तर आते-जाते हैं। गौरव ने बताया कि 9 अगस्त 2019 को उनका बिना हेलमेट का चालान काटा गया था। जबकि वह कार से जा रहे थे और सभी नियमों का पालन भी कर रहे थे। 

इसकी जानकारी यातायात विभाग को देने के बाद चालान रद्द कर दिया गया। अब, एक बार फिर उनका गलत दिशा में चलने का चालान किया गया है। गौरव का कहना है कि वह सही दिशा में कार चला रहे थे। 

उन्होंने बताया कि उनके के पीछे एक अन्य कार भी सही दिशा में चल रही है, लेकिन एक तीसरी कार गलत दिशा में जा रही है। इसी गलतफहमी में उनका सही दिशा में चलने के बावजूद चालान कर दिया गया है। वह इस मामले की शिकायत फिर से यातायात विभाग कार्यालय में अधिकारियों से करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें