फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर यातायात पुलिस तैयारियों में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईवे सहित अन्य सड़कों पर कांवड़ियों के लिए अलग से की जाएगी रास्तों की व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्रावण माह में शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर गुरुग्राम यातायात पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस द्वारा एनएचएआई, जीएमडीए व नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तों की व्यवस्था कराई जाएगी। कांवड़ यात्रा की ड्रोन से निगरानी की तैयारी है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तुरंत समाधान कराया जा सके।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा विस्तृत रूट प्लान तैयार किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के समय भारी व हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग होगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर सरहौल टोल से जयपुर की ओर जाने वाली सड़क पर कांवड़ियों के लिए एक अलग लेन तैयार की जाएगी। कांवड़ियों के मार्गों पर जगहों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर और मुख्य मार्गों पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के किनारे शिविर लगाने के लिए पुलिस द्वारा जगहों को चिन्हित किया जाएगा। सभी शिविर ऐसे स्थानों पर लगवाए जाएंगे, जहां कांवड़ियों के बैठने व साेने के लिए पर्याप्त जगह हो और हाईवे या सर्विस लेन पर वाहनों का संचालन प्रभावित न हो।
विज्ञापन

वर्जन
कांवड़ यात्रा के लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर एनएच-48 सहित अन्य सड़कों पर पूरा रूटमैप तैयार किया जाएगा। कांवड़ियों को परेशानी न हो और यातायात भी प्रभावित न हो, इसके लिए पूरी योजना बनाई जानी है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें