फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोदी मिल और सावित्री सिनेमा पर बदलेगा ट्रैफिक का नक्शा, निविदा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मोदी मिल और सावित्री सिनेमा जंक्शन के आसपास फ्लाईओवर विस्तार और सड़क सुधार की योजना पर पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में रोजमर्रा के ट्रैफिक से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए आने वाले दो साल बदलाव लेकर आने वाले हैं। आउटर रिंग रोड के जिस हिस्से को लंबे समय से राजधानी के सबसे अधिक जामग्रस्त इलाकों में गिना जाता है, वहां अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मोदी मिल और सावित्री सिनेमा जंक्शन के आसपास फ्लाईओवर विस्तार और सड़क सुधार की योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग की तरफ से इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।



यहां पर वर्तमान में स्थिति यह है कि आउटर रिंग रोड पर मोदी मिल से लेकर आईआईटी गेट तक का सफर दिन के अधिकांश समय धीमी रफ्तार में ही तय होता है। खासकर मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और सावित्री सिनेमा चौराहे पर सुबह-शाम हालात और बिगड़ जाते हैं। यहां कार, बस, दोपहिया और पैदल यात्रियों का दबाव एक साथ पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। पीडब्ल्यूडी के सर्वे में सामने आया कि मौजूदा सड़क क्षमता बढ़े बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसी के आधार पर 325 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना का एक अहम पहलू यह है कि इसे सिर्फ फ्लाईओवर निर्माण नहीं, बल्कि एरिया-लेवल ट्रैफिक रिडिजाइन के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी मंदिर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे दक्षिण और मध्य दिल्ली के बीच सीधा और निर्बाध संपर्क बनेगा। छह लेन का यह नया हिस्सा न केवल वाहनों की संख्या संभालने में सक्षम होगा, बल्कि मौजूदा चौराहों के दबाव को भी कम करेगा। इस विस्तार का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कैप्टन गौर मार्ग, लोटस टेम्पल रोड, मस्जिद मोठ रोड और नेहरू प्लेस बस डिपो जैसे इलाकों में ट्रैफिक का बंटवारा बेहतर तरीके से हो सकेगा। अभी इन जगहों पर जाम का असर दूर-दूर तक फैल जाता है, जिससे आउटर रिंग रोड का पूरा स्ट्रेच प्रभावित होता है। नया फ्लाईओवर इस चेन रिएक्शन को तोड़ने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सावित्री सिनेमा जंक्शन का होगा ग्रेड सेपरेटर

दूसरी ओर, सावित्री सिनेमा जंक्शन पर प्रस्तावित ग्रेड सेपरेटर को स्थानीय निवासियों के लिए राहत की बड़ी वजह माना जा रहा है। ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क और जीके-दो की ओर जाने वाले वाहन अक्सर यहां फंस जाते हैं। वन-वे, तीन लेन का यह नया स्ट्रक्चर मौजूदा फ्लाईओवर से रैंप के जरिए जुड़कर ट्रैफिक को ऊपर की ओर शिफ्ट करेगा, जिससे नीचे के चौराहों पर दबाव कम होगा। खास बात यह है कि डिजाइन में पैदल यात्रियों और बस यात्रियों को भी ध्यान में रखा गया है। इस परियोजना का एक अलग और महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें नॉन-मोटराइज्ड ट्रैफिक को भी जगह दी गई है। फुटपाथों का पुनर्निर्माण, साइकिल ट्रैक, बस-बे और सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग का प्रावधान यह संकेत देता है कि योजना सिर्फ गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि शहर को ज्यादा सुरक्षित और संतुलित बनाने की कोशिश भी है। ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड कर जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारी की गई है, जो हर मानसून में इस इलाके की बड़ी परेशानी बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें