फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में युवक की हत्या पर परिजनों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम, शव लेने से इनकार

Sun, 28 Jul 2019 01:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से बड़ी खबर है । युवक की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया है। गुस्साए लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। साथ ही शव लेने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


घटना पलवल की है। गांव जनाचोली में शनिवार की शाम को 25 साल के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 20 घंटे बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजनों ने नेशनल हाईवे 19 पर जाम लगा दिया। साथ ही शव लेने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने के प्रयास में लगी है। 

बता दें कि हथीन के गांव जनाचोली में शनिवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरा गांव सहम गया। जानकारी के अनुसार, युवक अनिल अपने घर के अंदर था। 
विज्ञापन


अचानक गाड़ी में बदमाश आए और सीधे उसके घर में घुस गए,ताबड़तोड़ कई गोलियां मारकर उसको छलनी कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उक्त घटना से पूरा गांव सहम गया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारे मिनटों में आए और हत्या कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हथीन थाना प्रभारी जयराम पुलिस दल बल के साथ तुरंत पहुंचे। घटना स्थल से कारतूसों के काफी संख्या में खोल मिले हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया कि अनिल की छाती और सिर में गोलियां लगी हैं। शव को जिला मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल में ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों  ने बताया कि मृतक अनिल पर  भी आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह जमानत पर आया हुआ था। थाना प्रभारी जयराम ने बताया पुलिस सभी पहलुओं  पर जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें